“दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत रंग कौन-सा होता है?"
“नीला!"
“नीला? जैसे?"
“जैसे समन्दर। जैसे आकाश। जैसे स्याही। और...
और जैसे तुम्हारी आँख़ें।"
“एक बात पूछूँ?"
“हाँ, पूछो?"
“ये ‘इश्क़' का रंग कैसा होता होगा?"
“साँवला!"
“साँवला? वो कैसे?"
“मुझे तुमसे ‘इश्क़' है। और तुम्हारा रंग है साँवला। तो हुआ ना; इश्क़ का रंग साँवला?"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें