मंगलवार, 9 जून 2020

औरत का दुख


कहना था उसे कि 
मुझे भी सुख चाहिए 
दम भर नहीं 
थोड़ा सही 

हे प्रभु... बस! 
थोड़ा ही सुख चाहिए... 
मुझे भी 
पर... नहीं कह पायी 
कहते हैं कि जो नहीं कह पाते-
वो वंचित रह जाते हैं पाने से 

वो भी वंचित रह गयीं 
ईश्वर ने उसे दिया 
वो जो किसी काम का नहीं था 
प्रेम, ममत्व, वात्सल्य और...
दुखों में डूबे ढेर सारे नमकीन आँसू

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सफ़ेद फूल

सफ़ेद फूल शान्ति के प्रतीक माने जाते हैं। शान्ति के दिनों के प्रतीक माने जाते हैं। किन्तु इन सफ़ेद फूलों को सबसे अधिक दुख़द दिनों में ही याद...